वर्ल्ड सिनेमा

Priyanka Chopra की इन खूबसूरत अदाओं पर यूं फिदा हुए फैंस, लेटेस्ट पोस्ट देख बोले- 'निक जीजू काफी लक्की हैं..'

Priyanka Chopra Latest Instagram Post: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब लगातार कई सालों से हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। दमदार सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग वालीं प्रियंका चोपड़ा ने अब अपना लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल भी होने लगा है। यहां इस पर नजर डालते हैं।

Image

Priyanka Chopra shows her 'Glam'

Priyanka Chopra Latest Instagram Post: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का हर कोई दीवाना है। सोशल मीडिया पर उनकी दमदार फॉलोइंग इस बात का सबूत है कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पीसी को काफी पसंद किया जाता है। जब भी पब्लिक अपीयरेंस की बात होती है तो प्रियंका अपने लुक से कभी भी निराश नहीं करती है। स्टाइल गेम के मामले में प्रियंका बाकी एक्ट्रेस से काफी आगे नजर आती हैं। उनका कॉन्फिडेंट भी ड्रेसिंस सेंस से साफ झलकता है। प्रियंका ने हाल ही में लंदन में एक इंवेंट से कुछ नई फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी को लेकर चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी, नोट जारी करते हुए कहा, 'कोई फीस नहीं ली...'

प्रियंका के 'ग्लैमर' ने जीता दिल

प्रियंका की इन फोटोज के सामने आने के तुरंत बाद ही लोग उनके ग्लैमर की जमकर तारीफ करने लगे हैं। प्रियंका के 'ग्लैमर' को देख लोगों की अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है। आखिर इन तस्वीरों में ऐसा क्या खास है, जिन्हें देख लोग निक जोनस को 'सबसे लक्की आदमी' बता रहे हैं। इसी के साथ ही फैंस प्रियंका की सुंदरता में कसीदे पढ़ रहे हैं।

लोगों ने निक जोनस को क्यों बुलाया सबसे लक्की?

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जो काफी ग्लैमरस हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने कहा, 'जब ग्लैमर बहुत अच्छा हो ' इसी के साथ ही उन्होंने पोस्ट में अपनी लोकेशन भी बताई है जो लंदन, यूनाइटेड किंगडम है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'निक जीजू के तो भाग्य खुल गए।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'प्रियंका का स्टाइल गेम काफी आगे है।' सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब वायरल होने लगी हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article