साउथ मूवीज

Nagarjuna की होने वाली बहू ने अपने फ्यूचर बच्चों को दिखाने के लिए रखी ये खास तस्वीर, Aishwarya Rai भी आईं नजर

शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। बता दें पोन्नियिन सेलवन:1 को आज दो साल पूरे हो गए हैं। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-अपने बच्चों को बताऊंगी कि ये एवेंजर्स थे।

Image

Sobhita Dhulipala

साउथ के फेमस एक्टर्स में से एक नागार्जुन की होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें 8 अगस्त के दिन शोभिता धुलिपाला ने नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ सगाई की थी। अब ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें पोन्नियिन सेलवन:1 को आज दो साल पूरे हो गए हैं। जिस कारण शोभिता धुलिपाला ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें चियान विक्रम, त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या राय और कार्थी भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"अपने बच्चों को बताऊंगी कि ये एवेंजर्स थे। इस फोटो में ऐश्वर्या राय बहुत प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑल-ब्लैक आउटफिट कैरी किया है। वही शोभिता धुलिपाला ने ऑल वाइट आउटफिट पहना है। जिसमें वो काफी एलिगेंट लग रही हैं।

कहां लेंगे सात फेरे

फोटो में चियान विक्रम और शोभिता धुलिपाला ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में आईफा 2024 में ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। बता दें शोभिता धुलिपाला अपनी शादी के कारण चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने 08 अगस्त को सगाई की थी। अब ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस इस साल के अंत तक या 2025 तक शादी के बंधन में बंध जाएगी। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कपल ने अपनी शादी के लिए राजस्थान को चुना है। अब देखना होगा कि कब और कहां कपल सात फेरे लेंगे।

इस फिल्म में आई नजर

हाल ही में शोभिता धुलिपाला की फिल्म लव, सितारा रिलीज हुई है। बता दें ये फिल्म 27 सितंबर को फिल्म देवरा के साथ रिलीज हुई है। इस फिल्म में सितारा यानी शोभिता धुलिपाला इंटीरियर डिजाइनर हैं। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article