वर्ल्ड सिनेमा

खूबसूरत Priyanka Chopra का बॉय कट हेयरस्टाइल देख आंखों पर नहीं होगी यकीन, एक्ट्रेस बोलीं- 'कितनी शर्म आ..'

Priyanka Chopra Shares this Throwback Photo: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के डंके हॉलीवुड तक बजते हैं। इस बीच अब प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी थ्रोबैक फोटो फैंस को दिखाई है। यहां इस वायर फोटो पर एक नजर डालते हैं।

Image

Priyanka Chopra shares her throwback photo

Priyanka Chopra Shares this Throwback Photo: हॉलीवुड स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इस फोटो के जरिए अपनी ट्रांसफॉर्मेशन शेयर की है। प्रियंका ने एक तरफ अपनी वो तस्वीर शेयर की है जिसमें वह 9 साल की हैं। इस फोटो में प्रियंका का 'बॉय कट' देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वहीं दूसरे तरफ उन्होंने 17 साल की उम्र वाली अपनी फोटो को शेयर किया है जो मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद की है। इस फोटो के साथ ही प्रियंका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया है। जिसमें फैंस के सपोर्ट के लिए उन्होंने दिल से धन्यवाद किया है। यह भी पढ़ें- Nagarjuna की होने वाली बहू ने अपने फ्यूचर बच्चों को दिखाने के लिए रखी ये खास तस्वीर, Aishwarya Rai भी आईं नजर

प्रियंका चोपड़ा के थ्रोबैक को देख दंग रह गए फैंस

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'वॉर्निंग: इस 9 साल के बच्चे को ट्रोल मत करना। यह सोचना कितनी अजीब है कि एक लड़की के लिए चीजें अचानक कितनी बदल जाती हैं। बाईं ओर मैं अपने अजीब सी टीनएज से पहले की फोटो में 'बॉय कट' हेयर स्टाइल के साथ हूं ताकि स्कूल के लिए मुझे आसानी हो। (धन्यवाद मां @drmadhuakhourichopra) मैं 'कटोरी कट' बाहर आ पाई, इसलिए यह एक जीत थी।'

प्रियंका ने आगे कहा, 'और दाईं ओर मैं 17 साल की हूं, जिसने अभी-अभी वर्ष 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और बाल, मेकअप और सब एंजॉय कर रही थी। दोनों तस्वीरों के बीच एक डेकेड का अंतर है।' प्रियंका चोपड़ा की ये थ्रोबैक फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस प्रियंका के इस ट्रांसफॉर्मेंशन की सराहना कर रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article