SSMB 29 की शूटिंग पूरी कर बेटी मालती के पास लौटी प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोन्स को भी किया बहुत मिस

Priyanka Chopra Share Pic of Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम में बीजी चल रही है और उनकी नन्ही सी बेटी को पापा निक जोन्स संभाल रहे हैं। हालांकि अब प्रियंका घर लौट आई है और सबसे पहले उन्होंने ये फोटो शेयर की है, जो उनके चाहने वालों को भी बेहद पसंद आ रही है।

Priyanka Chopra Share Pic of Malti Marie: बॉलीवुड और हॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) इन दिनों साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर एसएस राजामौली( S.S Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी29( SSMB29) की शूटिंग के चलते अलग-अलग जगह शूट कर रही थी। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद आई थी। हालांकि अब वह शूटिंग खत्म कर अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोन्स के पास लौट आई है। प्रियंका चोपड़ा ने मालती-निक की एक फोटो शेयर कर दिल की बात बताई है। कैसे वह दोनों को बहुत ज्यादा मिस कर रही थी।

Priyanka Chopra Share Pic of Malti Marie

प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर मालती( Malti Marie) और निक( Nick Jonas) की बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। फोटो में निक प्यारी सी गुड़िया को गले लगा रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा"आखिरकार मैं अपने एंजल्स के पास लौट आई, वो भी बहुत लंबे समय बाद" दोनों की फोटो देखकर फैंस का भी दिन बन गया है। प्रियंका चोपड़ा काम खत्म होते ही अपने घर लौट आई है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट शेयर की है जिसमें वह जिक्र कर रही है कई उनकी बेटी के गले लगने से वह सारे दुख दर्द भूल जाती है। प्रियंका पति निक और बेटी मालती के साथ अक्सर फोटोज शेयर करती रहती है। फैंस को प्रियंका का ये क्यूट सा परिवार बहुत पसंद है।

End of Feed