Shahrukh Khan Reached New York for Met Gala 2025: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान( Shahrukh Khan) इस साल सबसे बड़े फैशन फेस्टिवल मेट गाला 2025( Met Gala 2025) का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शाहरुख इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार होंगे जो इस समारोह का हिस्सा बनेगें। कल 5 मई से ईवेंट की शुरुआत हो जाएगी, सभी स्टार्स जो इसमें हिस्सा लेने वाले हैं आज न्यूयॉर्क पहुँच गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की भी एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह न्यूयॉर्क में लैंड कर रहे हैं। शाहरुख खान स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। फैंस उन्हें मेट गाला के रेड कार्पेट पर देखने के लिए बेताब हैं।
हाल ही में शाहरुख खान( Shahrukh Khan) को अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्टर के पास एक सूटकेस है जिसे वह खुद पकड़कर चला रहे हैं। इस मौके पर शाहरुख ने ग्रे जैकेट और डेनिम के नीचे सफ़ेद टी-शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने सनग्लास भी पहना हुआ था और एक बैग भी साथ में रखा हुआ था। शाहरुख ने एक फैन को गले लगाकर वेलकम किया। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति से हाथ भी मिलाया। शाहरुख खान एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अपने फैंस से भी मिले।
बताते चले कि मेट गाला 2025 में शाहरुख खान स्बययासाची के डिजाइनर ड्रेस पहनने वाले हैं। कुछ दिन पहले सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यासाची ने फैंस के साथ जानकारी शेयर की थी कि बॉलीवुड का सुपरस्टार मेट गाला में डेब्यू करने जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने पता लगाया था कि वह शाहरुख खान ही हैं।
