Kareena on Joining Hollywood: आमिर खान, शाहरुख खान, और दीपिका पादुकोण की तरह करीना कपूर खान ने वेव्स समिट 2025 में शिरकत की और इंडस्ट्री से जुड़े कई सारे सवालों के मजेदार जवाब दिए। करीना कपूर खान से जब पूछा गया कि वो अपने साथ की बाकी अदाकाराओं की तरह हॉलीवुड में क्यों काम नहीं करती हैं तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि लोग उन्हें पंजाब की सिखड़ी बोलने को मजबूर हो गए। करीना के साथ ही इंडस्ट्री में कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा काफी समय से विदेशी फिल्मों में काम कर रही हैं और वहां अपनी जगह बना चुकी हैं।
हॉलीवुड में काम करने पर करीना कपूर खान ने कहा, 'मैं इंडियन मूवीज में काम करके खुश हूं। मुझे बड़ा मजा आता है, हमारे गानों पर डांस करके और हिन्दी डायलॉग्स बोलकर। भटिंडा की सिखड़ी हूं... बार-बार बोलना अच्छा लगता है। मैं अपनी फेवरेट हूं... अब इसी डायलॉग को ले लीजिए। इसे बोलने में कितना मजा आता है। हर लड़की और महिला को ये डायलॉग खुद को बोलना चाहिए क्योंकि वो ये डिजर्व करती है।'
करीना कपूर खान इससे पहले भी एक दफा हॉलीवुड फिल्मों में काम करने पर चर्चा कर चुकी हैं। करीना तब करण जौहर के शो पर पहुंची थीं, जहां प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ थीं। करीना ने तब भी चर्चा के दौरान कहा था कि वो बॉलीवुड में ही काम करके खुश हैं और चाहती हैं कि बाकी सभी अदाकाराएं हॉलीवुड जाएं और नाम कमाएं। करीना का बॉलीवुड प्रेम देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं। करीना कपूर खान का परिवार लम्बे समय से भारतीय सिनेमा को सेवाएं दे रहा है। बेबो के ख्याल जानकर ऐसा लगता है कि वो भी भारतीय सिनेमा को सेवाएं देकर खुश हैं।
