Priyanka Chopra-Malti Marie Photo: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक नया पोस्ट शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ धांसू तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने जो कैप्शन दिया है वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग शेयर की तस्वीर
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह प्रियंका चोपड़ा की कोई फिल्म नहीं एक तस्वीर है जिसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी एक्ट्रेस की गोद में नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का फेस छुपा रखा है। इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 'ड्रीम'। इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों और सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 'हेड्स ऑफ स्टेट' (Heads of State), 'जी ले जरा' (Jee Le Zaraa) और एसएसएमबी29 (SSMB 29) का नाम शामिल है। प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा वेब सीरीज सिटाडेल 2 (Citadel 2) में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ी और मालती मैरी की तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
