वर्ल्ड सिनेमा

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक का शो देखने बाद शेयर किया दिल छूने वाला नोट, लिखी ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 23, 2025, 03:47 PM IST

Priyanka Chopra Nick Jonas Show: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस के ब्रॉडवे शो द लास्ट फाइव इयर्स को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका ने क्या लिखा है।

Image

Priyanka Chopra Nick Jonas Show

Priyanka Chopra Nick Jonas Show: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जिन्हें एक्ट्रेस के फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट सामने आई है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के ब्रॉडवे शो द लास्ट फाइव इयर्स (The Last Five Years) के आखिरी शो को लेकर रिएक्शन दिया है।

प्रियंका ने निक के शो पर दिया ये रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एक बार फिर फैंस के लिए कपल गोल्स सेट कर रही है। हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस के ब्रॉडवे शो द लास्ट फाइव इयर्स के आखिरी शो में देखने पहुंचीं। इस खास मौके पर इमोशनल हो गईं। प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट (Heads of State) के प्रमोशन में बिजी थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने समय निकाला और न्यूयॉर्क में निक का शो देखने पहुंचीं। इस शो से प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें निक स्टेज पर आखिरी बार झुककर दर्शकों का शुक्रिया अदा कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला लाइन लिखा, 'लास्ट बो! कांग्रेचुलेशन निक जोनस।'

Priyanka Chopra Nick Jonas Show

Priyanka Chopra Nick Jonas Show

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस पोस्ट के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ फिल्म SSMB29 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस के शो के लेकर की गई पोस्ट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article