Priyanka Chopra and preity zinta Kids Enjoy Together: प्रियंका चोपड़ा जोनस इस समय फिल्मों की शूटिंग के साथ ही अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्हें जब भी शूटिंग से टाइम मिलता है वह अपनी बेटी को बाहर ले जाती है। कुछ समय पहले, वह अपनी बेटी को प्रीति जिंटा के बच्चों, जय और जिया के साथ वीकेंड एंजॉय करने के लिए ले गई थीं। जिसकी फोटो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। जो अब काफी पसंद की जा रही है, फैंस बॉलीवुड की दो सुपरस्टार्स के बच्चों को एक साथ समय बिताते देख काफी खुश हैं, यहां इस वायरल फोटो पर एक नजर डालते हैं।
Priyanka Chopra Gives Glimpse Into Maltie's Fun-Filled Day With Preity Zinta's Kids. Watch Here
यह भी पढ़ें- क्या शादी करने वाली हैं कंगना रनौत? बच्चे पैदा करने के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर दंग रह गए फैंस!
प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी की एक प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो लॉस एंजिल्स में अपने दोस्तों के साथ खेल रही है। छोटी मालती के साथ उसके कुछ दोस्त भी शामिल थे, और उनमें से दो बच्चे प्रीति जिंटा के जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ थे। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने बाहर बच्चों की मस्ती की झलक दी, उन्होंने तस्वीर में प्रीति को भी टैग किया।
एक हफ्ते पहले, प्रीति ने अपने दोनों बच्चों की एक फोटो शेयर की थी और उनके स्कूल जाने पर अपनी फीलिंग्स को शेयर किया था अपनी लंबी और इमोशनल पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे छोटे बच्चे स्कूल जाना शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं एक्साइटेड और घबराई हुई हूं। विश्वास नहीं हो रहा कि अब वह स्कूल जाने वाले हैं और मेरी मां होने के नाते मेरा शेड्यूल और भी टाइट होने वाला है। मेरे लिए यह एक खट्टा-मीठा पल है क्योंकि मैं खुशी-खुशी अपनी ही दुनिया में खोई हुई हूं।'
