वर्ल्ड सिनेमा

Brad Pitt ने चोटिल बेटे Pax के लिए मांगी दुआएं, Angelina Jolie संग बिगड़े रिश्तों के बाद भी जताया प्यार

Brad Pitt Wishes Speedy Recovery for Son Pax: पैक्स और ब्रैड पिट के बीच बाप-बेटे के रिश्ते बीते कुछ समय से ज्यादा खास नहीं रहे हैं। परिवार में भी सब ठीक नहीं चल रहा है, एंजेलीना जॉली और ब्रैड की रिश्ता भी टूट चुका है। अब ब्रैड को अपने बेटे की फिक्र हो रही है।

Image

Angelina Jolie-Brad Pitt's Son Pax

Brad Pitt Wishes Speedy Recovery for Son Pax: एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट हॉलीवुड के ऐसे ऐसे एक्स कपल हैं, जिनकी शादीशुदा जिंदगी दुनियाभर में चर्चा में रही है। दोनों के फैंस ही इस रिश्तें पर बारीकी से नजर बनाए रखते हैं। सालों तक एक साथ जिंदगी बिताने के बाद अब दोनों ही एक दूसरे से अलग हो चुके हैं और उनका तलाक भी कई सालों से प्रोसेस में है। इस बीच एंजेलिना और ब्रैड के बेटे पैक्स एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें कई गंभीर चोटें भी आई थीं। पैक्स और ब्रैड पिट के बीच बाप-बेटे के रिश्ते बीते कुछ समय से ज्यादा खास नहीं रहे हैं।

परिवार में भी सब ठीक नहीं चल रहा है, एंजेलीना जोली और ब्रैड की रिश्ता भी टूट चुका है। अब ब्रैड को अपने बेटे की फिक्र हो रही है। वह चाहते हैं कि उनका बेटा अच्छी जगह पर पहुंचे। यहां एक्टर के लेटेस्ट बयान पर नजर डालते हैं। 29 जुलाई को जब पैक्स ने लॉस एंजिल्स के लॉस फेलिज में अपनी ई-बाइक से रेड लाइट पर एक कार को पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर काफी गंभीर थी, और कई लोगों ने तो उस समय यह तक कह दिया था कि पैक्स की मौत हो गई है।

एक रिपोर्ट में बयाया गया कि, 'उनका मुंह खून से भर गया था। जब वह बोलने की कोशिश कर रहा थे, मैंने देखा कि उसके मुंह से खून की एक छोटी सी धारा निकल रही थी।' पैक्स की मौत के बाद ही एंजेलिना और ब्रैड दोनों की ही अपने बेटे की काफी फिक्र हो रही थी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article