प्रियंका चोपड़ा ने भाभी नीलम उपाध्याय को दी जन्मदिन की बधाई, छोटी सी मालती ने ऐसे किया मामी को विश

Priyanka Chopra Wish for Bhabhi Neelam Upadhahy: प्रियंका चोपड़ा की अपनी भाभी के साथ खास बान्डिंग है। इस बात का सबूत देने की जरूरत नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी भाभी के लिए खूबसूरत पोस्ट किया है। प्रियंका और नीलम के इस बॉन्ड पर एक नजर डालते हैं।

Priyanka Chopra Wish for Bhabhi Neelam Upadhahy: ग्लोबल स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) बेशक से विदेश में रहती हों, लेकिन अपने देश के संस्कार कभी नहीं भूलती। आज भी प्रियंका चोपड़ा वही पारिवारिक लड़की है। प्रियंका चोपड़ा जोन्स अपने परिवार से बेहद प्यार करती है और उसे सबके सामने दिखाती भी है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंडिया आई थी, तब उन्होंने सभी स्टार्स से और परिवार वालों से मुलाकात की थी। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी भाभी को जन्मदिन पर विश किया है। प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय का आज जन्मदिन है और देसी गर्ल ने बेहद प्यारी-प्यारी फोटोज के साथ उन्हें बधाई दी है। एक फोटो में तो प्रियंका की बेटी मालती भी नीलम के साथ नजर आ रही है।

Priyanka Chopra Wish for Bhabhi Neelam Upadhahy

Image Source: Instagram

प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने भाभी नीलम उपाध्याय( Neelam Upadhahay) को जन्मदिन की बधाई दी है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भाभी और भाई के साथ फोटो पोस्ट की है। प्रियंका ने अपने भाई-भाभी के रिसेप्शन की फोटो शेयर की और लिखा ,"हमारे घर की एंजल को जन्मदिन की बधाई"। दूसरी फोटो में नीलम-प्रियंका और निक जोन्स साथ नजर आ रहे हैं। वहीं सबसे प्यारी फोटो है नीलम और प्रियंका की लाडली बेटी मालती मैरी की, जिसमें मालती अपनी मामी के साथ किचन सेट से खेल रही है। यह फोटो फैंस को सबसे प्यारी लग रही है। बात करें नीलम और सिद्धार्थ चोपड़ा की, तो हाल ही में कपल की शादी हुई है। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स आए थे। हाल ही में जब प्रियंका इवेंट अटेंड करने इंडिया आई तो नीलम और प्रियंका की बान्डिंग देखने को मिली थी।

End of Feed