वर्ल्ड सिनेमा

The Bluff की शूटिंग के दौरान Priyanka Chopra का घायल हाथ देख हलक में अटकी फैंस का सांसे, बोले- 'ये क्या कर रहे हो अपने साथ..'

Priyanka Chopra's Injured Hand: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चोटिल हाथ की फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस की सांसे भी अटक गई हैं।

Image

Priyanka Chopra Shows Injured Hand

Priyanka Chopra's Injured Hand: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में धमाल मचाने के बाद, प्रियंका चोपड़ा काम पर वापस आ गई हैं। एक्ट्रेस ऑस्ट्रेलिया में अपनी आने वाली फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में बिजी हैं। बुधवार को प्रियंका ने अपनी फिल्म के सेट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में, हम प्रियंका को अपना दाहिना हाथ दिखाते हुए देखते हैं जो खून के धब्बों से लथपथ नजर आ रहा है, उनका ये घायल हाथ फैंस की चिंता बढ़ा रहा है।

हालांकि इससे पहले कि आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचें, हम आपको बता दें कि यह नकली है। जी हां, ऑस्ट्रेलियाई मेकअप आर्टिस्ट शेरोन रॉबिंस को प्रियंका की उंगलियों पर खून जैसा तरल पदार्थ लगाते हुए देखा जा सकता है ताकि वे घायल दिखें। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'सोच रही हूं कि मुझे मैनीक्योर की जरूरत है #TheBluff।' सोशल मीडिया पर प्रियंका का फोटो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने बता दी पूरी सच्चाई

इससे पहले जून में, प्रियंका ने खून से लथपथ चेहरे के साथ अपनी कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया था। अपने कैप्शन में प्रियंका ने बताया कि यह 'फिल्मों के लिए नकली खून' है। पोस्ट में उनकी बेटी और क्रू मेंबर्स की तस्वीरें भी थीं। द ब्लफ का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स ने किया है। इसमें प्रियंका के अलावा कार्ल अर्बन, साफिया ओकले-ग्रीन और इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में प्रियंका 19वीं सदी की कैरेबियाई महिला समुद्री डाकू का किरदार निभाती नजर आएंगी। द ब्लफ़ प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article