Johnny Depp and Yulia Vlasona Relationship: डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉनी डेप कथित तौर पर एक रूसी ब्यूटीशियन और मॉडल यूलिया व्लासोवा के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो उनसे 33 साल छोटी हैं। कपल से जुड़े एक करीबी सोर्स ने खुलासा किया कि 61 साल के हॉलीवुड दिग्गज एक्टर 28 साल की मॉडल के साथ एक कैजुअल रिलेशनशिप में है। दोनों के बीच अभी कुछ भी सीरियल नहीं है सूत्र ने कहा कि रिश्ता बिल्कुल भी सीरियस नहीं है, पिछले कुछ सालों में यह जोड़ी चोरी छिपे ही एक दूसरे से मिल रहे हैं और अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी पब्लिक नहीं किया है।
डेप और व्लासोवा की पहली मुलाकात अगस्त 2021 में प्राग में कार्लोवी वैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी, जहां व्लासोवा मौजूद है। व्लासोवा प्राग में एक मेकअप और हेयरस्टाइलिंग स्टूडियो की मालिक हैं, लेकिन अक्सर यूके की यात्रा करती रहती हैं, जहां डेप इस समय रहते हैं।
जून 2022 में एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीतने के बाद से डेप यूके में 'शांत जीवन' जी रहे हैं। हर्ड अपनी 3 साल की बेटी ओनाघ के साथ मैड्रिड में शिफ्ट हो गए हैं। डेप और व्लासोवा की हाल ही में लंदन हेलीपोर्ट पर कोजी तस्वीर खींची गई थी। डेप जींस पहने हुए थे, उनकी कमर पर एक ग्रे स्वेटर बंधा हुआ था। वहीं लाल स्नीकर्स, एक काले कॉलर वाली शर्ट, नीला धूप का चश्मा और एक बेरी रंग की टोपी भी पहनी हुई थी।
उनके एक हाथ में गिटार और दूसरे हाथ में टम्बलर था। व्लासोवा ने एक काली क्रॉप्ड टी-शर्ट, मैचिंग स्वेटपैंट, सफेद स्नीकर्स, एक साधारण हार, रेट्रो धूप का चश्मा और एक काला हैंडबैग पहना था। सोशल मीडिया पर दोनों का रिलेशनशिप अब खूब सुर्खियों में है, क्योंकि फैंस को दोनों के बीच का ये एज गैप काफी अनकम्फर्टेबल लग रहा है।
