आतिशबाजी का वीडियो शेयर कर बुरा फंसी प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा- 'बस दीवाली से दिक्कत है क्या'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 5, 2025, 01:56 PM IST

Priyanka Chopra Trolled: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अभी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लेकर अब प्रियंका चोपड़ा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा के वीडियो के देखने के बाद लोग एक्ट्रेस को उनकी पुरानी बात याद दिलाते नजर आए।

Priyanka Chopra Trolled: बॉलीवुड और हॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट है। प्रियंका चोपड़ा अपनी नई पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में अमेरिका में 4 जुलाई (US Independence Day) की सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन वीडियो और फोटोज में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की वीडियो देख लोगों एक्ट्रेस का पुराना बयान याद आ गया।

Priyanka Chopra Trolled

प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा का अभी हाल ही में वीडियो सामने आया है जिसमें 4 जुलाई यानी अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर वो अपनी पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ आतिशबाजी का लुत्फ उठाती नजर आईं। प्रियंका चपोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। अब कई यूजर्स ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि प्रियंका दीवाली (Diwali) के दौरान भारत में आतिशबाजी को लेकर प्रदूषण का हवाला देती हैं और इसे रोकने की बात करती हैं लेकिन अमेरिका में 4 जुलाई की आतिशबाजी को खुलकर इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान लोग एक्ट्रेस की पुरानी पोस्ट को भी खूब शेयर करते दिखे।

End of Feed