Priyanka Chopra Speak on Hard Chore: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके परिवार लोग भी सुर्खियों रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के इवेंट में पहुंची थीं। इन सब के बाद अब प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है।
प्रियंका चोपड़ा ने सास से धुलवाए थे कपड़े
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने एक इंटरव्यू की वजह से फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। PEOPLE को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि आपके लिए सबसे मुश्किल काम काम क्या है। इस जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि 'कपड़े धोना मेरे लिए बहुत मुश्किल काम है। मुझे ये बड़ा टफ लगता है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि कोई और ये कर दे।' इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि 'मैं कपड़े आयरन कर सकती हूं, मोड़ सकती हूं। लेकिन कपड़े धोने का पूरा प्रोसेस काफी टफ है। मेरी सास ने एक बार मुझे सिखाने की कोशिश की, लेकिन वो तो मेरा बस उन्हें कपड़े धोने के लिए मनाने का तरीका था।' प्रियंका चोपड़ा का ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुआ है।
इस साल हुई थी प्रियंका चोपड़ा की शादी
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस संग शादी की थी। इस शादी से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक प्यारी सी बेटी है। प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
