वर्ल्ड सिनेमा

राहुल निगम ने मुंबई में की अपने शानदार शूटिंग स्टूडियो की शुरुआत, फिल्ममेकर और एरियल सिनेमैटोग्राफरी का मिलेगा बेस्ट अनुभव

Rahul Nigam Open New Studio : राहुल निगम भारत और महाराष्ट्र की कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का हिस्सा रह चुके हैं, जैसे अटल सेतु, मुंबई कोस्टल रोड, ऑरेंज गेट प्रोजेक्ट, कोलकाता अंडरवॉटर मेट्रो पर भी काम किया है। अब उन्होंने अपना खुद का स्टूडियो खोल है।

Image

Rahul Nigam Open New Studio

Rahul Nigam Open New Studio : आसमान से भारत के नज़ारों को कैमरे में कैद करने से लेकर ज़मीन पर एक क्रिएटिव स्पेस तैयार करने तक, राहुल निगम ने हमेशा अपनी मेहनत से बेहतरीन काम किया है। एक फिल्ममेकर और एरियल सिनेमैटोग्राफर के रूप में उन्होंने अपने जीवन का नया कदम उठाया है। उन्होंने अपना स्टूडियो खोल है। उनके स्टूडियो का नाम फ्लाइंग स्क्वॉड स्टूडियोज है जो मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित है। यह स्टूडियो खास तौर पर फिल्ममेकरों, कंटेंट क्रिएटर्स, फोटोग्राफर्स और ब्रांड्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं।

यह स्टूडियो विभिन्न शूटिंग सेटअप्स और एक ऐसा प्रोफेशनल वातावरण देगा जो इंडिपेंडेंट क्रिएटर्स और बड़े प्रोडक्शन हाउस दोनों के लिए सही हो। अपने स्टूडियो के बारे में बात करते हुए राहुल कहते हैं, “मैं सिर्फ़ एक स्पेस नहीं बनाना चाहता था, बल्कि एक ऐसा माहौल बनाना चाहता था जहाँ क्रिएटिव लोग अपना सबसे बेहतरीन काम कर सके।

ऐसे की थी क्रिएटिव करियर की शुरुआत

राहुल की विजुअल्स की दुनिया में यात्रा फिल्ममेकिंग के प्रति उनके रुझान से शुरू हुई, जो आगे चलकर एक करियर में बदल गई। एक डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी, निर्देशक और एरियल सिनेमैटोग्राफर के रूप में उन्होंने काम किया। उन्होंने फीचर फिल्म्स, विज्ञापन फिल्मों, वेब सीरीज़ और टीवी शोज़ जैसे कई फॉर्मेट्स पर काम किया है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने लार्सन एंड टुब्रो, टाटा, अदानी, अफकॉन्स जैसी देश की अग्रणी कंपनियों के साथ काम किया है। उनके काम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी साझा किया जा चुका है।

हालांकि राहुल अपने काम को ही अपनी सबसे बड़ी पहचान मानते हैं, लेकिन वे अपने जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करने से भी पीछे नहीं हटते। वे कहते हैं, हर किसी की कहानी में कुछ ऐसे चैप्टर्स होते हैं जो ज़ोर से नहीं पढ़े जाते, लेकिन वही आपको आकार देते हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article