साउथ और बॉलीवुड के बाद प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगीं बड़ी हॉलीवुड फिल्म, इन स्टार्स संग करेंगी काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 15, 2025, 08:29 AM IST

Priyanka Chopra Upcoming Hollywood Movie: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) बॉलीवुड और साउथ के बाद एक बार फिर हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा के हाथ हॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म लगी है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी डिटेल्स।

Priyanka Chopra Upcoming Hollywood Movie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ 'कृष 4' में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का नाम महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म के साथ भी जोड़ा जा रहा है। अब इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा को लेकर नई खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड और साउथ के बाद अब प्रियंका चोपड़ा का नाम हॉलीवुड की एक फिल्म से जोड़ा जा रहा है।

Priyanka Chopra Hollywood Movie

हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से एक्ट्रेस चर्चा में रहती हैं। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा एक हॉलीवुड फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने डायरेक्टर निकोलस स्टोलर (Nicholas Stoller) की नई अनटाइटल कॉमेडी फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ माइकल पेना (Michael Pena), विल फेरेल (Will Ferrell), और जैक एफ्रॉन (Zac Efron) जैसे बड़े सितारे भी होंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक टीवी जज पर बेस्ड है।

End of Feed