Priyanka Chopra Gold House Gala 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हर समय चर्चा में बनी रहती है। कभी प्रियंका चोपड़ा की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी एक्ट्रेस की किसी फिल्म से जुड़ा अपडेट सामने आ जाता है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा को लॉस एंजिल्स के म्यूजिक सेंटर में होने वाले चौथे गोल्ड हाउस गाला (Gold House Gala) में सम्मानित किया जाएगा। इस खास मौके पर प्रियंका के साथ हॉलीवुड के बड़े नाम जैसे मेगन थी स्टैलियन (Megan Thee Stallion), डायरेक्टर जॉन एम. चू (Jon M. Chu) और मशहूर फिल्ममेकर एंग ली (Ang Lee) भी सम्मानित होंगे। तो चलिए जानते पूरी खबर क्या है?
प्रियंका चोपड़ा को किया जाएगा सम्मानित
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा जुड़ी अभी हाल ही में एक दिल खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। प्रियंका चोपड़ा को को ग्लोबल वैनगार्ड ऑनर (Global Vanguard Honour) से नवाजा जाएगा, जो उनकी 25 साल की शानदार जर्नी के लिए दिया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई (The Hero: Love Story of a Spy)’ से की थी और हॉलीवुड में ‘क्वांटिको (Quantico)’ और ‘बेवॉच (Baywatch)’ जैसी प्रोजेक्ट्स से नाम कमाया। ये सम्मान एक्ट्रेस को 10 मई 2025 को दिया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी ये खबर आते ही हर जगह छा गई है।
इस फिल्म की शूटिंग में बिजी है प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इस खबर के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों पर काम कर रही है। अभी फिलहाल वो एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म ‘एसएसएमबी 29 (SSMB 29)’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियंका (Priyanka Chopra) हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ (The Bluff)’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट (Heads of State)’ में भी दिखेंगी।
