Malti Marie Official Instagram Handle: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ग्लोबल स्टार हैं, उनकी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक सभी की निगाहें टिकी रहती हैं। एक्ट्रेस ने जब से निक जोनस संग घर बसाया है, उसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने परिवार पर पूरा ध्यान देने लगी हैं। वह अपनी बेटी मालती मैरी का भी पूरा ख्याल रकती हैं, यहां तक कि फिल्म की शूटिंग में भी वह अपनी बेटी को खुद से नजदीक ही रखती हैं। अब मालती मैरी को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। प्रियंका की नन्ही बेटी ने अब इंस्टाग्राम पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बना लिया है। खुद प्रियंका ने इस बात की घोषणा कर दी है। इस अपडेट को जानकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं और सीधा मालती के अकाउंट को सपोर्ट कर रहे हैं। आइए यहां प्रियंका की इंस्टाग्राम स्टोरी और मालती के अकाउंट पर एक नजर डालते हैं।
Priyanka Chopra's Daughter Malti Marie Instagram Account
यह भी पढ़ें- अहान शेट्टी को ब्रेकअप के कुछ ही महीनों में आई अक्ल, अन्ना की होने वाली बहू तानिया श्रॉफ संग पहुंचे डिनर डेट पर
Malti Marie में इंस्टाग्राम पर बनाया अकाउंट
प्रियंका चोपड़ा ने मालती मैरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इस फोटो में वह बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। इस फोटो में पहली बार प्रियंका ने मालती के अकाउंट को टैग किया है। यह एक प्राइवेट अकाउंट है, जिसे प्रियंका चोपड़ा भी फॉलो करती हैं। प्रियंका ने अभी अपनी बेटी के अकाउंट को पब्लिक नहीं किया है। वह नहीं चाहतीं कि फिलहाल मालती की पर्सनल लाइफ हाइलाइट हो।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। जबकि मालती और निक दोनों ही प्रियंका से दूर अमेरिका में थे। अब कई दिनों बाद प्रियंका अपनी बेटी से मिली हैं।
