वर्ल्ड सिनेमा

क्या सच में Johnny Depp को डेट कर रही हैं Jenna Ortega? एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Jenna Ortega and Johnny Depp Relationship Rumors: हॉलीवुड एक्ट्रेस जेना ओर्टेगा ने अब जॉनी डेप संग अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है, और इसे अब तक की सबसे अजीब अफलाह करार दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक्ट्रेस का बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Jenna Ortega and Johnny Depp Relationship Rumors

Jenna Ortega and Johnny Depp Relationship Rumors: हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) संग अक्सर कई एक्ट्रेस का नाम जुड़ता रहा है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस जेना ओर्टेगा संग भी जॉनी डेप के रिलेशनशिप की अफवाहें आग की तरह फैल रही थी। कई लोगों ने तो इसे पूरी तरह सच भी मान लिया और कई मीडिया पोर्ट्ल ने तो दोनों के रिश्ते को एक सीरियस रिलेशनशिप भी करार दिया था। अब इन अफवाहों पर आखिरकार जेना ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि उन्होंने जॉनी डेप को डेट नहीं किया है। एक्ट्रेस इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म बीटलजूस के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। उन्होंने बजफीड के साथ बात करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने जॉनी डेप को कभी डेट नहीं किया है।

जॉनी डेप को डेट करने की अफवाहों पर बोलीं जेना

बज़फीड के साथ बात करते हुए जेना ने कहा, 'पता है मैं जॉनी डेप के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में थी, और मैं चाहती थी कि हर कोई हमें अकेला छोड़ दे।' एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा, 'जब मैंने इस अफवाहों को देखा तो मेरी हंसी छूट गई थी, यह काफी अजीब लगा मुझे क्योंकि उन आर्टिकल में कुछ भी सच्चाई नहीं थी, बल्कि कुछ भी लिख दिया गया था।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं रिचर्ड ई. ग्रांट के साथ सेट पर थी, और वह मेरे पास आए और उन्होंने कहा, 'ओह, तो आप और जॉनी?' और मैं हंस पड़ी क्योंकि मैं... मैं जॉनी को जानती तक नहीं थी।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article