प्रियंका चोपड़ा ने भारती सिंह के Bvlgari के वीडियो पर किया कमेंट, लिखा- 'तुमपे ये देखो इतनी अच्छी लग रही है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 9, 2025, 11:55 AM IST

Priyanka Chopra on Bharti Singh Video: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक कमेंट आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने...

Priyanka Chopra on Bharti Singh Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया को लेकर भी खबरों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा का एक कमेंट खूब वायरल हो रहा है, जो उन्होंने कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के वीडियो पर किया है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने क्या लिखा है।

Priyanka Chopra on Bharti Singh Video

Image Source: IMDb

प्रियंका चोपड़ा ने किया ये कमेंट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक कमेंट है, जो खूब वायरल हो रहा है। भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि प्रियंका चोपड़ा देखो मैंने Bvlgari की वॉच ले ली है। इसके बाद हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने कहा कि क्या वो दिनभर तुम्हारे वीडियो देखती रहती हैं। इसके भारती सिंह ने फैंस से कहां कि इस वीडियो को इतना शेयर करो की प्रिंयका चोपड़ा तक पहुंच जाए। अब प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया ' मैं देख रही हूं और तुमपे ये देखो इतनी अच्छी लग रही है मुझसे भी ज्यादा। तुम Bvlgari की अगले एंबेसडर हो। बस अब तक उनको मालूम नहीं था।' प्रियंका चोपड़ा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

End of Feed