Shraddha Kapoor New Hollywood Project: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खबरों में बनी हुई है। श्रद्धा कपूर एक के बाद एक फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्मों से जुड़े कई अपडेट समाने आ रहे हैं। जो फैंस को श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्मों के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच श्रद्धा कपूर का नाम एक नए प्रोजेक्ट में जुड़ा है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर से जुड़ी ये पूरी खबर क्या है।
डिज्नी के मैजिकल वर्ल्ड में हुई श्रद्धा कपूर की एंट्री
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह श्रद्धा कपूर का एक नया प्रोजेक्ट है। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली हैं। इसकी जानकारी श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से है। इस खबर की घोषणा करते हुए श्रद्धा कपूर ने ‘जूटोपिया 2’ का एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “#Zootopia2 परिवार में शामिल होने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। जूडी हॉप्स जैसी एनर्जेटिक, बहादुर और क्यूट कैरेक्टर को अपनी आवाज देना मेरे लिए एक सपने जैसा है। क्यूट तो है ही बचपन से, कल आ रहा है आपके लिए एक अनोखा सरप्राइज। इसके साथ एक्ट्रेस ने फिल्म जूटोपिया 2 की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। फिल्म जूटोपिया 2 इसी महीने यानी 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
यहां देखें श्रद्धा कपूर की ये पोस्ट
श्रद्धा कपूर इन फिल्मों में मचाएंगी धमाल
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 'जूटोपिया 2' के अलावा अपनी और भी अपकमिंग फिल्मों से बड़े पर्दे पर गदर काटने वाली हैं। छोटी स्त्री (Choti Stree), स्त्री 3 (Stree 3), नागिन (Nagin) और चालबाज इन लंदन (Chaalbaaz In London) जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। इन फिल्मों का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्म जूटोपिया 2 में एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताए।
