निक जोनस के जन्मदिन पर रोमांटिक हुई प्रियंका चोपड़ा, पुरानी तस्वीरों के साथ खास अंदाज में बयां किया दिल का हाल

Priyanka Chopra's Birthday Wish for Nick Jonas : प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनस का जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने सिंगर पर प्यार बरसाया। प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट को देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Priyanka Chopra's Birthday Wish for Nick Jonas: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) अपने पति निक जॉनस( Nick Jonas) से बेहद प्यार करती हैं। एक्ट्रेस अपने प्यार का इजहार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। बीती रात 16, सितंबर को निक जॉनस ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने उनके साथ जमकर जश्न मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को निक जोनस के साथ कुछ खूबसूरत यादें ताजा की हैं। उन्होंने पुराने फ़ोटोज़ की गैलरी शेयर करते हुए निक पर प्यार बरसाया। ये तस्वीरें सच में बेहद रोमांटिक हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।

Priyanka Chopra's Birthday Wish for Nick Jonas

Pic Credit: Instagram

प्रियंका चोपड़ा जोनस( Priyanka Chopra Jonas) ने हाल ही में फ़ोटोज का एक कलेक्शन शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति निक जोनस के साथ खास पल जी रही है। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज जब हम तुम्हारा जश्न मना रहे हैं, मेरे प्यारे, मैं उन खूबसूरत 16 सितंबर की यादों में खो रही हूँ जो मुझे इतने सालों में तुम्हारे साथ बिताने का सौभाग्य मिला है, तुम्हारे साथ ज़िंदगी बिताने का बहुत शुक्रिया। हम हर रोज़ तुम्हारा जश्न मनाते हैं। यहाँ 2025-2018 है! यानि ये सभी 2018 से लेकर 2025 तक की खास फोटोज हैं, जिसमें प्रियंका ने अपने प्यारे पलों को कैद किया है। कुछ फोटोज में कपल साथ में सेल्फ़ी ले रहा है। तो कुछ फोटोज में प्रियंका-निक के साथ उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी ( Maltie Marie) भी नजर आ रही है। उनकी इस पोस्ट पर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी कमेन्ट किया है।

End of Feed