Robert Redford Dies At The Age of 89: हॉलीवुड के आइकॉनिक एक्टर और फिल्ममेकर रॉबर्ट रेडफोर्ड (Robert Redford) का निधन हो गया है। रॉबर्ट रेडफोर्ड ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। न्यू यॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक रेडफोर्ड का निधन उनके प्रोवो के नजदीक पहाड़ी इलाके में बने घर में हुआ। रोजर्स एंड कोवान पीएमके की सीईओ सिंडी बर्जर ने बताया कि रॉबर्ट रेडफोर्ड ने नींद में ही आखिरी सांस ली। रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन की खबर सामने आने के बाद सिनेमा जगत शौक की लहर दौड़ पड़ी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी भावुक नजर आ रहे हैं।
नाम किए कई अवॉर्ड्स
रॉबर्ट रेडफोर्ड का करियर 1950s से शुरू हुआ, उन्होंने ब्रॉडवे स्टेज पर डेब्यू किया। 1960 में टॉल स्टोरी (Tall Story) से सिल्वर स्क्रीन पर आए लेकिन असली फेम 1969 की बटच कैसिडी एंड द संडांस किड से मिला। 1970s-80s में उन्होंने द स्टिंग (The Sting), द वे वी वर (The Way We Were), थ्री डेज ऑफ द कोंडोर (Three Days of the Condor), ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन (All the President's Men) और द इलेक्ट्रिक हॉर्समैन (The Electric Horseman) जैसी हिट्स दीं। 1980 में ऑर्डिनरी पीपल (Ordinary People) डायरेक्ट करके बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीता। 2018 में रिटायरमेंट अनाउंस करने से पहले उनकी आखिरी फिल्म्स में अवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame) में कैमियो और द ओल्ड मैन एंड द गन (The Old Man & the Gun) शामिल हैं। रेडफोर्ड को 2002 में ऑस्कर लाइफटाइम अचीवमेंट, 2017 में वेनिस गोल्डन लायन और 2019 में ऑनरेरी सेजर मिले।
चर्चा में रहती थी रॉबर्ट रेडफोर्ड की पर्सनल लाइफ
रॉबर्ट रेडफोर्ड सिर्फ एक्टर नहीं बल्कि सिनेमा के चैंपियन थे। 1978 में उन्होंने सुंडांस फिल्म फेस्टिवल (Sundance Film Festival) फाउंड किया जो इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स के लिए काफी मददगार साबित हुआ। ये फेस्टिवल आज भी नई टैलेंट्स को प्लेटफॉर्म देता है। पर्यावरण एक्टिविस्ट के तौर पर उन्होंने 2005 में रेडफोर्ड सेंटर (The Redford Center) बनाया था। रॉबर्ट रेडफोर्ड की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थी। पहली लोला वैन वेगनेन (Lola Van Wagenen) और दूसरी वाइफ नाम सिबिल सज्गार्स (Sibylle Szaggars) है।
