वर्ल्ड सिनेमा

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की शूटिंग के दौरान टॉम हॉलैंड के सिर में लगीं चोट, फिल्म से लिया ब्रेक

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 22, 2025, 12:21 PM IST

Tom Holland Injured: हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम हॉलैंड (Tom Holland) को फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (Spider-Man: Brand New Day) की शूटिंग के दौरान सिर पर लगी चोट। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

Image

Image Source: Tom Holland Instagram

Tom Holland Injured: हॉलीवुड के फेवरेट सुपरहीरो टॉम हॉलैंड (Tom Holland) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने फैंस को टेंशन में डाल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉम हॉलैंड को उनकी अपकमिंग फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (Spider-Man: Brand New Day) के सेट पर सिर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। ये हादसा न्यूयॉर्क में एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ, जब एक स्टंट गलत हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

टॉम हॉलैंड के सिर पर लगी चोट

एक्टर टॉम हॉलैंड इन दिनों एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। टॉम हॉलैंड को अभी हाल ही में फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की शूटिंग के दौरान सिर में चोट आई है। The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक टॉम हॉलैंड को ये चोट स्टंट सीन शूट करने के दौरान हुई। इसकी वजह से टॉम हॉलैंड ने फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है। इस रिपोर्ट में अगे बताया गया है कि अब टॉम हॉलैंड अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। टॉम हॉलैंड को माइनर कन्सशन डायग्नोज हुआ, और डॉक्टर्स ने कुछ दिनों के लिए रेस्ट की सलाह दी है। इस खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' कब होगी रिलीज

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (Marvel Cinematic Universe) की चौथी स्पाइडर-मैन फिल्म है, जिसे डेस्टिन डैनियल क्रेटन (Destin Daniel Cretton) डायरेक्ट कर रहे हैं। टॉम हॉलैंड इसमें पीटर पार्कर (Peter Parker) के रोल में हैं और फिल्म में जेंडाया (Zendaya) मिशेल जोंस (MJ) के तौर पर वापसी कर रही हैं। ये फिल्म साल 2026 के जुलाई महीने में दस्तक दे सकती है। टॉम हॉलैंड को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article