कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद फवाद खान और वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी इस मुद्दे पर मीडिया से बात की और अपने विचार रखे हैं। पंकज त्रिपाठी ने भी पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में काम मिलने पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि जो भी सरकार डिसाइड करेगी, वही सही है। उनका इस बारे में अपना कोई विचार नहीं है।
पंकज त्रिपाठी ने कहा है, 'मुझे ऐसा लगता है कि मैं कोई अथॉरिटी नहीं हूं कि मैं ये फैसला लूं। हमारी अथॉरिटीज को ये फैसला लेना चाहिए कि पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में काम मिलना चाहिए या नहीं? भारतीय सरकार जो भी फैसला लेगी, हम सभी को मंजूर होगा।'
जब फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल का फर्स्ट लुक और टीजर आया था, तब से ही इसका विरोध होना शुरू हो गया था। फिल्म अबीर गुलाल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के आसपास ही पहलगाम आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान हैं। भारतीय सरकार तब तक पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में काम नहीं करने देना चाहती है जब तक पाकिस्तान आतंकी गतिविधियां रोक नहीं देता है। भारतीय सरकार इस मामले में साफ है कि बगल में छुरा लेकर गले नहीं लगा जा सकता है। भारतीय सरकार के इस फैसलो को फिल्म इंडस्ट्री से भी भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।
