वर्ल्ड सिनेमा

पाकिस्तानी डिजाइनर ने की शाहरुख खान-दिलजीत दोसांझ के मेट गाला लुक की तारीफ, भड़के लोगों ने लगा डाली क्लास

Pakistani Designer Praises Shahrukh-Diljit Met Gala 2025 Look: पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर ज़ारा शाहजहाँ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख और दिलजीत दोसांझ के मेट गाला लुक की तारीफ की। उन्होंने अपनी फोटो ब्लॉगिंग साइट पर एक भावनात्मक कहानी भी लिखी, हालांकि ऐसा करने से वह लोगों के निशाने पर आ गए।

Image

Pakistani Designer Praises Shahrukh-Diljit Met Gala 2025 Look

Pakistani Designer Praises Shahrukh-Diljit Met Gala 2025 Look: बीती रात सोमवार को फैशन इवेंट मेट गाला 2025( Met Gala 2025) का आयोजन हुआ। इस मौके पर शाहरुख खान( Shahrukh Khan) और दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh) ने डेब्यू किया। आज सुबह से ही दोनों स्टार्स की मेट गाला 2025 फ़ोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शाहरुख खान ने जहां ब्लैक ड्रेस पहनकर सबको हैरान कर दिया वहीं दिलजीत दोसांझ ने महाराजा लुक अपनाकर सबका दिल जीत लिया। इन स्टार्स ने केवल इंडिया ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के डिजाइनर को भी अपना फैन बना लिया। दिलजीत-शाहरुख के इस लुक की पाकिस्तानी डिजाइनर ने जमकर तारीफ की।

फैशन डिजाइनर ज़ारा शाहजहाँ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख( Shahrukh Khan) और दिलजीत दोसांझ के मेट गाला लुक की तारीफ की। उन्होंने अपनी फोटो ब्लॉगिंग साइट पर एक भावनात्मक कहानी भी लिखी जिसमें उन्होंने लिखा, कल रात, हमारे दो सितारों ने मेट गाला को जगमगा दिया। शाहरुख - वह सपना जिसके साथ हम बड़े हुए हैं। दिलजीत - वह धुन जिसके साथ हम अब आगे बढ़ते हैं। और फिर भी, इन क्षणों में - जब दुनिया उपमहाद्वीप के लिए अपने दरवाजे खोलती है, जब हमारे कलाकार वैश्विक मंचों पर चलते हैं - हमें ताली बजाने की अनुमति नहीं है। हमारे हाथ संदेह से बंधे हैं, हमारी खुशी हमारी चुप्पी में समा गई है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही गरमागर्मी की तरफ इशारा किया।

वहीं डिजाइनर के इस बात से पाकिस्तान के लोग भड़क गए। लोगों ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए कहा कि- ये हमारे लोग कब से हो गए। वहीं एक यूजर ने कहा कि ये लोग खुद को बहुत समझदार समझते हैं इनके अंदर कोई आत्मसम्मान नहीं है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article