वर्ल्ड सिनेमा

जावेद अख्तर के पाकिस्तान वाले बयान पर भड़की पाक एक्ट्रेस बुशरा, कहा- ' आपको मरने में केवल दो घंटे बचे हैं'

Bushra Ansari Angry on Javed Akhtar: पाकिस्तानी अभिनेत्री बुशरा अंसारी ने जावेद अख्तर के बयान पर नाराजगी जताई है। वीडियो शेयर करते हुए बुशरा ने कहा है कि जावेद अख्तर को ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए। इंडिया के लोग बहुत अच्छे हैं, यही नहीं उन्होंने नसीरुद्दीन शाह का भी जिक्र किया।

Image

Bushra Ansari Angry on Javed Akhtar

Bushra Ansari Angry on Javed Akhtar: पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव चल रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जिससे पाकिस्तानी स्टार्स को इंडिया में बैन कर दिया गया है। इस मामले पर लेखक जावेद अख्तर( Javed Akhtar) ने भी बयान दिया था कि अब इंडिया को आर-पार का फैसला लेना चाहिए। उनके इस बयान पर पाकिस्तान में गुस्सा उफन रहा है। अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी( Bushra Ansari) ने जावेद अख्तर पर निशाना साधते हुए वीडियो बनाई है। उन्होंने लेखक को चुप रहने की चेतावनी भी दी है।

बुशरा अंसारी( Bushra Ansari) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बिना किसी का नाम लिए कह रही है कि इंडिया में एक लेखक है "जो हमारे तथाकथित लेखक, उनको तो बहाना ही चाहिए था। असल में उनको तो मकान किराए पर नहीं मिल रहा बॉम्बे में इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं। अपने अस्तित्व के लिए जितनी चाहे वो दिखाते हैं...पता नहीं क्या बोल रहे हैं आप। कोई हया करे। मरने में आपके दो घंटा रह गए हैं, ऊपर से आप इतनी फ़िज़ूल बातें कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DJRpk8Yo6YP/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि नसीरुद्दीन शाह भी तो हैं वो तो कुछ नहीं बोल रहे। वो भी तो चुप बैठे हैं। आपके मन में जो भी आपको नहीं बोलना चाहिए। यहाँ तक की उन्होंने इंडियंस की तारीफ करते हुए कहा कि मैं कई इंडियन लड़कियों से मिली हूँ वह बेहद अच्छी हैं। वहां के लोग बहुत अच्छे हैं लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ फिजूल नफरत फैलाई जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article