Bushra Ansari Angry on Javed Akhtar: पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव चल रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जिससे पाकिस्तानी स्टार्स को इंडिया में बैन कर दिया गया है। इस मामले पर लेखक जावेद अख्तर( Javed Akhtar) ने भी बयान दिया था कि अब इंडिया को आर-पार का फैसला लेना चाहिए। उनके इस बयान पर पाकिस्तान में गुस्सा उफन रहा है। अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी( Bushra Ansari) ने जावेद अख्तर पर निशाना साधते हुए वीडियो बनाई है। उन्होंने लेखक को चुप रहने की चेतावनी भी दी है।
बुशरा अंसारी( Bushra Ansari) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बिना किसी का नाम लिए कह रही है कि इंडिया में एक लेखक है "जो हमारे तथाकथित लेखक, उनको तो बहाना ही चाहिए था। असल में उनको तो मकान किराए पर नहीं मिल रहा बॉम्बे में इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं। अपने अस्तित्व के लिए जितनी चाहे वो दिखाते हैं...पता नहीं क्या बोल रहे हैं आप। कोई हया करे। मरने में आपके दो घंटा रह गए हैं, ऊपर से आप इतनी फ़िज़ूल बातें कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DJRpk8Yo6YP/?utm_source=ig_web_copy_link
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि नसीरुद्दीन शाह भी तो हैं वो तो कुछ नहीं बोल रहे। वो भी तो चुप बैठे हैं। आपके मन में जो भी आपको नहीं बोलना चाहिए। यहाँ तक की उन्होंने इंडियंस की तारीफ करते हुए कहा कि मैं कई इंडियन लड़कियों से मिली हूँ वह बेहद अच्छी हैं। वहां के लोग बहुत अच्छे हैं लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ फिजूल नफरत फैलाई जा रही है।
