वर्ल्ड सिनेमा

पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में काम मिलने पर पंकज त्रिपाठी का गोलमोल जवाब, बोले 'मैं अथॉरिटी नहीं...'

पाकिस्तानी एक्टर्स पर काफी लम्बे समय से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने बैन लगा रखा है। आतंकवाद के मुद्दे को देखते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाया है और पाकिस्तानी एक्टर्स के लिए गेट बंद कर दिए हैं। पंकज त्रिपाठी ने इस मुद्दे पर मीडिया से बात की है और कहा है कि जो भारतीय अथॉरिटी डिसाइड करेंगी, वही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए सही होगा।

Image

Pankaj Tripathi

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद फवाद खान और वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी इस मुद्दे पर मीडिया से बात की और अपने विचार रखे हैं। पंकज त्रिपाठी ने भी पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में काम मिलने पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि जो भी सरकार डिसाइड करेगी, वही सही है। उनका इस बारे में अपना कोई विचार नहीं है।

पंकज त्रिपाठी ने कहा है, 'मुझे ऐसा लगता है कि मैं कोई अथॉरिटी नहीं हूं कि मैं ये फैसला लूं। हमारी अथॉरिटीज को ये फैसला लेना चाहिए कि पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में काम मिलना चाहिए या नहीं? भारतीय सरकार जो भी फैसला लेगी, हम सभी को मंजूर होगा।'

जब फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल का फर्स्ट लुक और टीजर आया था, तब से ही इसका विरोध होना शुरू हो गया था। फिल्म अबीर गुलाल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के आसपास ही पहलगाम आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान हैं। भारतीय सरकार तब तक पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में काम नहीं करने देना चाहती है जब तक पाकिस्तान आतंकी गतिविधियां रोक नहीं देता है। भारतीय सरकार इस मामले में साफ है कि बगल में छुरा लेकर गले नहीं लगा जा सकता है। भारतीय सरकार के इस फैसलो को फिल्म इंडस्ट्री से भी भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article