Oscar 2025: सिनेमा जगत के बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर 2025( Oscar 2025) का शानदार समापन हुआ। कलाकारों को पुरुस्कार देने के बाद इंडस्ट्री के दिग्गजत स्टार्स को श्रद्धांजलि भी दी गई। वे सितारे जिन्हें हमेशा के लिए याद रखा जाएगा ऑस्कर 2025 में उन्हें याद किया। शो में जीन हैकमैन, डेविड लीच स्टार का नाम स्टेज पर लिया गया। लेकिन कुछ नाम ऐसे थी जिन्हें याद करने में चूक गए। आइए आपको बताते हैं उन स्टार्स के नाम
शो के दौरान दिवंगत अभिनेत्री मिशेल ट्रैचेनबर्ग( Michelle Trachtenberg ) का नाम नहीं लिया गया। उनकी मौत कुछ ही दिन पहले हुई थी। वह अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थी, बाद में पता चल था कि लीवर ट्रांसप्लांट के बाद उनकी बॉडी ने काम करना शुरू नहीं किया जिससे उनकी मौत हो गई। अवॉर्ड शो में उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई। उसके अलावा शो में टोनी टोड( Toni Todd) , चांस पेर्डोमो, एलेन डेलन, टोनी रॉबर्ट्स, लिंडा लैविन, मार्टिन मुल और ओलिविया हसी को भी शामिल नहीं किया गया।
बता दें कि मॉर्गन फ्रीमैन ( Morgan Freeman) ने अपने दिवंगत दोस्त और अभिनेता जीन हैकमैन को श्रद्धांजली दी थी । अपनी स्पीच में मॉर्गन ने जीन को याद किया और उनके साथ काम के पलों को भी साझा किया। इस मौके पर हर कोई भावुक हो गया और माहौल पूरा इमोशनल हो गया। जीन के लावा डेविड लीच को भी स्टेज पर सम्मान दिया गया था। हालांकि अपने फेवरेट स्टार को याद न करने पर फैंस को गुस्सा भी आया और लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया।
