Oscar 2024: ऑस्कर में न्यूड होकर John Cena ने प्रेजेंट किया अवॉर्ड, लोगों के उड़े होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 11, 2024, 11:47 AM IST

Johna Cena Naked Oscar: ऑस्कर अवॉर्ड 2024 से ज्यादा हर तरफ एक्टर रेसलर जॉन सीना की चर्चा हो रही है। जॉन सीना स्टेड पर न्यूज लुक में नजर आए। जॉन को नेकेड देखकर लोगों के होश उड़ गए। जॉन की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

Johna Cena Spotted Naked in Oscar: ऑस्कर अवॉर्ड 2024 (Oscar Awards 2024) के विनर्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है। पूअर थिंग्स और ओपनेहाइमर का ऑस्कर में जलवा देखने को मिला। इस सेरेमनी से ज्यादा एक्टर-रेसलर जॉन सीना (John Cena) की चर्चा हो रही है। जॉन इवेंट में नेकेड होकर पहुंचें। उनके इस लुक को देखकर लोगों के होश उड़ गए। जॉन की फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इस फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

अवॉर्ड सेरेमनी में जॉन बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड देने बिना कपड़ों के पहुंच गए। उनके नेकेड लुक को देखकर लोग हैरान रह गए। शो के होस्ट जिमी कीमेल कहते हैं कि आज से 50 साल एक अंजान शख्स ऑस्कर के सेट में नेकेड होकर घूम रहा था। अगर अब ऐसा होता तो क्या होता। इसके बाद जॉन स्टेज पर छिपते हुए नजर आते हैं। वो जिमी कीमेल से कोई प्रैंक नहीं करने के लिए कहते हैं। इस पर वो कहते हैं, स्टेज पर अवॉर्ड प्रेजेंट करके आओ।

End of Feed