Nick Jones and Malti Marie Spend Quality Time: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने देश भारत लौटी थीं। अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड करने के लिए प्रियंका काफी एक्साइटेड नजर आ रही थीं। शादी में डांस से लेकर रीति-रिवाज निभाने तक, प्रियंका चोपड़ा सभी फंक्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती दिखी हैं। अब सोशल मीडिया पर प्रियंका से दूर बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में निक मालती को मिल्क पिलाते दिख रहे हैं।
Nick Jonas spends quality time with Malti Marie in the absense of Priyanka Chopra
यह भी पढ़ें- अहान शेट्टी को ब्रेकअप के कुछ ही महीनों में आई अक्ल, अन्ना की होने वाली बहू तानिया श्रॉफ संग पहुंचे डिनर डेट पर
सिंगर ने अपने हांथो से मालती की दूध की बोतल पकड़ी हुई है। इस तस्वीर में वह बेटी से दूसरी तरफ देखते दिख रहे हैं। इसे देखने के बाद फैंस बड़े मजेदार कमेंट कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि प्रियंका के बिना बेटी को संभालने में निक के पसीने छूट गए हैं। अगर आप भी एक बार इस फोटो पर नजर डालेंगे तो यह खयाल जरूर आ सकता है। यहां लोगों के रिएक्शन पर भी एक नजर डालते हैं।
बेटी को संभालने में निक का हाल हुआ 'बेहाल'
इस तस्वीर में निक अपनी बेटी के बगल में ही बैठे हैं और अपने हाथ से मालती को दूध पिला रहे हैं। इस बीच निक के चेहरे पर थकावट को देख लोगों का मानना है कि सिंगर के लिए बेटी का खयाल रखना काफी मुश्किल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'निक आप दूध पिला रहे हो या बेटा पर एहसान..(हंसने वाला इमोजी)' एक और यूजर ने लिखा, 'जब बीवी बाहर जाती है तो ऐसे ही बच्चों को संभालना पड़ता है..।' सोशल मीडिया पर निक और मालती की तस्वीर अब काफी वायरल हो रही है।
