वर्ल्ड सिनेमा

Priyanka Chopra के बिना बेटी मालती मैरी को संभालने में छूटे निक जोनस के पसीने, फोटो देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस

Nick Jones take care of Her Daughter Malti Marie: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के बिना भारत आई थीं। अब सोशल मीडिया पर निक और बेटी मालती की मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Nick Jonas spends quality time with Malti Marie in the absense of Priyanka Chopra

Nick Jones and Malti Marie Spend Quality Time: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने देश भारत लौटी थीं। अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड करने के लिए प्रियंका काफी एक्साइटेड नजर आ रही थीं। शादी में डांस से लेकर रीति-रिवाज निभाने तक, प्रियंका चोपड़ा सभी फंक्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती दिखी हैं। अब सोशल मीडिया पर प्रियंका से दूर बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में निक मालती को मिल्क पिलाते दिख रहे हैं।

सिंगर ने अपने हांथो से मालती की दूध की बोतल पकड़ी हुई है। इस तस्वीर में वह बेटी से दूसरी तरफ देखते दिख रहे हैं। इसे देखने के बाद फैंस बड़े मजेदार कमेंट कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि प्रियंका के बिना बेटी को संभालने में निक के पसीने छूट गए हैं। अगर आप भी एक बार इस फोटो पर नजर डालेंगे तो यह खयाल जरूर आ सकता है। यहां लोगों के रिएक्शन पर भी एक नजर डालते हैं।

बेटी को संभालने में निक का हाल हुआ 'बेहाल'

इस तस्वीर में निक अपनी बेटी के बगल में ही बैठे हैं और अपने हाथ से मालती को दूध पिला रहे हैं। इस बीच निक के चेहरे पर थकावट को देख लोगों का मानना है कि सिंगर के लिए बेटी का खयाल रखना काफी मुश्किल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'निक आप दूध पिला रहे हो या बेटा पर एहसान..(हंसने वाला इमोजी)' एक और यूजर ने लिखा, 'जब बीवी बाहर जाती है तो ऐसे ही बच्चों को संभालना पड़ता है..।' सोशल मीडिया पर निक और मालती की तस्वीर अब काफी वायरल हो रही है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article