Nick Jonas health News: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपने दमपर नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ दिखाई देती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ घूमती नजर आई थीं। अब इन सब के बीच निक जोनस (Nick Jonas) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस इमोशनल पोस्ट को पढ़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाईं।
निक जोनस को है ये बीमारी
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की अभी हाल ही में शेयर की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। निक जोनस ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी जिंदगी का एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट में बताया कि '13 साल की उम्र में जब मुझे टाइप 1 डायबिटीज हुई, तो ऐसा लगा जैसे कोई मेरे सपनों का दरवाजा बंद कर रहा है। अब ब्रॉडवे स्टेज पर वापस आकर लगता है कि काश मैं उस छोटे निक को बता पाता कि सब कुछ मेरी सोच से भी ज्यादा अच्छा होने वाला है।' निक जोनस की इस पोस्ट पर फैंस लेकर स्टार्स तक रिएक्शन देते नजर आए, लेकिन सबका ध्यान प्रियंका चोपड़ा के कमेंट ने अपनी तरफ खींच लिया। प्रियंका चोपड़ा ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।
कब हुई थी निक-प्रियंका की शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में दोनों सगाई कर ली और शादी दिसंबर 2018 में हुई। इस शादी से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
