Priyanka Chopra-Nick Jonas Romantic Video: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के लिए नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग कापी पसंद करते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) का एक वीडियो सामने आया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल एकदम अलग ही अंदाज में दिखाई दिया। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वीडियो में क्या खास है।
Image Source: Priyanka Chopra-Nick Jonas Imstagram
प्रियंका-निक ने किस करते हुए शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास एक बार फिर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा औ निक जोनस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ऑस्ट्रेलिया के एक बीच पर पैशनेट किस करते नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट किया, जबकि निक जोनस शर्टलेस लुक में कूल लग रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बस देखते ही रह गए। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते दिखाई दिए।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो के साथ-साथ फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट (Heads of State) से प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रखा है। प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट में धांसू सीरीज सिटाडेल 2 (Citadel 2) का नाम शामिल है। इसके अलावा एक्ट्रेस साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
