वर्ल्ड सिनेमा

दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं Jackson Wang !! के-पॉप स्टार ने इन लिंकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Is Jackson Wang is dating Disha Patani: बीते कई महीनों से ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि के-पॉप स्टार जैक्सन वांग (Jackson Wang) और दिशा पाटनी (Disha Patani) एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन अफवाहों के उड़ने के बाद जैक्सन वांग ने दिशा पाटनी संग रिश्ते में होने की सच्चाई बता दी है।

Image

Pics Credit: Instagram

Is Jackson Wang is dating Disha Patani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस और खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) और के-पॉप स्टार जैक्सन वांग (Jackson Wang) लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग काफी लंबे समय से इनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगा रहे हैं। साल 2023 में जैक्सन के साथ दिशा पाटनी ने मुंबई का दौरा किया था। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों को यकीन होने लगा था कि इस कपल के बीच कुछ तो चल रहा है। दिशा पाटनी संग रिश्ते में की अफवाहों के बीच अब के-पॉप स्टार जैक्सन वांग ने खुलकर बात करते हुए सच्चाई से पर्दा उठा दिया है।

जैक्सन वांग ने हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में मौजूदगी की थी। इस दौरान जब जैक्सन वांग से दिशा पाटनी के साथ रिश्ते में उड़ने की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्लियर करते हुए कहा कि उनके बीच ऐसा कुछ भी रोमांटिक नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'हम दोनों केवल दोस्त हैं।'

रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर जैक्सन वांग ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि वो सिंगल हैं। वो बीते 2 सालों से किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। जैक्सन वांग ने यह साफ कर दिया है कि वो सिंगल और दिशा पाटनी के साथ भी वो रिलेशनशिप में नहीं हैं। बता दें दिशा पाटनी ने लंबे समय तक बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट किया था। दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने के बाद फैन्स भी हैरान रह गए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article