Coonie Francis Death: प्रिटी लिटिल बेबी और स्टुपिड क्यूपिड जैसे हिट गानों के लिए मशहूर दिग्गज गायिका और अभिनेत्री कोनी फ्रांसिस( Coonie Francis) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 16 जुलाई से वह हॉस्पिटल में एडमिट थी। उन्हें तेज़ दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उनकी हालत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि उनके पुराने दोस्त रॉन रॉबर्ट्स ने की। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सिंगर अब दुनिया में नहीं रही
सिंगर के दोस्त ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुलिखा, "बहुत भारी मन से बता रहा हूँ कि मेरी प्यारी दोस्त कोनी फ्रांसिस( Coonie Francis) अब हमारे बीच नहीं रहीं। मुझे यकीन है कि वो चाहतीं कि उनके फैंस इस बात को सबसे पहले जानें।" कोनी ने इसी महीने की शुरुआत में अपनी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। 2 जुलाई को उन्होंने बताया था कि तेज दर्द की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 4 जुलाई के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। वह अपने फैंस के बीच जश्न मनाती नजर आई थी। उनके आखिरी पोस्ट की बात करें तो उन्होंने 4 जुलाई को किए गए अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "आज एक अच्छी नींद के बाद मैं खुद को थोड़ा बेहतर महसूस कर रही हूं। इस मौके पर मैं आप सभी को 4 जुलाई की शुभकामनाएं देना चाहती हूं।"
कोनी फ्रांसिस का असली नाम कॉन्सेटा रोज़ा मारिया फ्रैंकोनेरो था, और उनका जन्म 12 दिसंबर 1937 को हुआ था। वो 1950 के दशक के आखिरी सालों में बहुत मशहूर हो गईं और उस समय की सबसे पॉपुलर महिला गायिकाओं में से एक बन गईं। उनका गाना प्रीटी लिटिल बेबी इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने से वह पूरी इंडिया में छा गई थी।
