लता मंगेशकर की दिव्य आवाज से प्रेरित होती हैं एनजे गॉट टैलेंट की विनर हर्षा प्रभाहरन, मॉडर्न संगीत में अरिजीत सिंह की धुन देती है सुकून

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2025, 08:41 PM IST

Harsha Prabhaharan talk about Lata Mangeshkar: जब उनसे उनकी सबसे बड़ी प्रेरणाओं के बारे में पूछा गया, तो हर्षा ने महान गायिका लता मंगेशकर के प्रति गहरा सम्मान जताते हुए उन्हें कहा- एक गायन देवी, एक दिव्य आत्मा, जो अपने स्वर के माध्यम से दुनिया को आशीर्वाद देती हैं ।

Harsha Prabhaharan talk about Lata Mangeshkar: न्यू जर्सी गॉट टैलेंट 2024 की विनर हर्षा प्रभाहरन ने हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने करियर पर बात की। सिंगर ने संगीत जगत में की अपनी मेहनत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह किस सिंगर से प्रेरणा लेती हैं। हर्षा ने इस इंटरव्यू में दिग्गजत गायिका लता मंगेशकर को याद किया। उन्होंने उन संगीत दिग्गजों के बारे में खुलकर बात की जिन्होंने उनके संगीत आत्मा को आकार दिया।

Harsha Prabhaharan talk about Lata Mangeshkar

जब उनसे उनकी सबसे बड़ी प्रेरणाओं के बारे में पूछा गया, तो हर्षा ने महान गायिका लता मंगेशकर के प्रति गहरा सम्मान जताते हुए उन्हें कहा- एक गायन देवी, एक दिव्य आत्मा, जो अपने स्वर के माध्यम से दुनिया को आशीर्वाद देती हैं। सिंगर ने बताया कि लता जी की धुनें गीतों से कहीं ज़्यादा प्रार्थना जैसी लगती हैं, जो समय से परे गूंजती हैं और आज भी दिलों को छूती हैं। आधुनिक संगीत जगत की ओर रुख करते हुए, हर्षा ने अरिजीत सिंह की असाधारण प्रतिभा की प्रशंसा की और कहा कि अरिजीत की आवाज में दिमाग को शांत करने और आत्मा को सुकून देने की जादुई शक्ति है। उन्होंने बताया कि अरिजीत की भावनात्मक गहराई और सहज अभिव्यक्ति उन्हें ऐसे कलाकार बनाती है जो गीतों के पार जाकर भी श्रोताओं से जुड़ते हैं, और जिनके गीत सुनने के बाद भी देर तक मन में गूंजते रहते हैं।

End of Feed