Johnny Depp Ex Wife Amber Heard Blessed With Twins: हॉलीवुड के मशहूर स्टार जॉनी डेप की एक्स वाइफ एंबर हर्ड एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार एंबर हर्ड अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आई हैं। एंबर हर्ड ने मदर्स डे के खास मौके पर पोस्ट शेयर की, जिसने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस पोस्ट में एंबर हर्ड ने बताया कि उनके घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है। एंबर हर्ड (Amber Heard) ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने जुड़वा बच्चों की झलक भी दिखाई। उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन शेयर कर बताया कि 2025 का मदर्स डे वो कभी नहीं भूलने वाली हैं।
एंबर हर्ड (Amber Heard) ने अपने जुड़वा बच्चों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "2025 का मदर्ड डे वो दिन होगा, जिसमें मैं कभी नहीं भूलने वाली। इस साल मेरी खुशी इस कदर है कि मैं बयां नहीं कर सकती। मेरा परिवार पूरा होने की खुशी, जिसके लिए मैं सालों से तरस रही थी। मैं आज आधिकारिक रूप से ये खबर साझा करती हूं कि हर्ड गैंग में जुड़वा बच्चों का मैंने स्वागत किया है। मेरी बेटी एग्नेस और बेटे ओशियन ने मेरे दिल को खुशी से भर दिया है। जब मेरी पहली बेटी उनाघ का 4 साल पहले जन्म हुआ था तो मेरी पूरी दुनिया ही बदल गई थी। मुझे लगता था कि इससे ज्यादा क्या ही खुशी होगी। लेकिन अब मुझे तीन गुना ज्यादा खुशी महसूस हो रही है।"
एंबर हर्ड (Amber Heard) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "फर्टिलिटी चैलेंज के बाद भी खुद से मां बनना, अपनी शर्तों पर मां बनना सबसे अच्छा अनुभव रहा है। मैं इस बात की आभारी हूं कि मैंने ये जिम्मेदारी चुनी। उन सभी मांओं को जो यहां हैं और जैसे भी यहां तक पहुंची हैं, मैं अपनी ड्रीम फैमिली का जश्न आप लोगों के साथ मना रही हूं।"
