Miley Cyrus and Maxx Morando Pics: अमेरिका की मशहूर गायिका माइली साइरस इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। साल 2020 में माइल ने लियाम हेम्सवर्थ संग तलाक लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वो मैक्स मोरांडो के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। वैसे फैंस को भी मैक्स और माइली की जोड़ी अच्छी लगती है। हाल ही में फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश की प्रीमियर पर माइली और मैक्स को साथ देखा गया था। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं। तस्वीरों को देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि मैक्स और माइली ने सगाई कर ली है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
माइली साइरस ने मैक्स मोरांडो संग कर ली सगाई?
माइली साइरस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश की प्रीमियर पर माइली अपने बॉयफ्रेंड मैक्स मोरैंडो के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे थे। दोनों ने कैमरे के सामने एक से एक पोज दिए। सबकी नजरें माइली की उंगली पर उस मोटी डायमंड रिंग पर अटक गईं। पिछले हफ्ते अपने 33वें बर्थडे की फोटोज में भी वही रिंग दिखी थी। फैंस तो मान ही चुके हैं कि मैक्स ने प्रपोज कर दिया है! हालांकि माइली और मैक्स ने अभी तक न रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है, न इंगेजमेंट की पुष्टि की। फैंस बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
अवतार: फायर एंड ऐश कब होगी रिलीज
जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश की एडवांस बुकिंग को लेकर अपडेट सामने आया है। भारत में 5 दिसंबर से एडवांस बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रही है। फिल्म भारत में कुल 6 भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी। हाल ही में जेम्स कैमरून ने एक पॉडकास्ट में बताया कि अगर फिल्म मोटी कमाई नहीं करेगी तो वो अवतार 4 और अवतार 5 से अपना हाथ खींच लेंगे। इस बात से फैंस काफी चिंतित हैं।
