James Cameron on Avatar 4: जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश रिलीज होने के लिए तैयार है। जेम्स कैमरून की ये फिल्म क्रिसमस पर दुनिया भर के दर्शकों को थिएटर्स की ओर खींचने वाली है। सभी लोग इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म से जेम्स को काफी ज्यादा उम्मीद है। लोगों का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो अवतार 4 और अवतार 5 पर तलवार लटक जाएगी। जेम्स कैमरन ने साफ कह दिया है कि अगर अवतार: फायर एंड ऐश उम्माई के मुताबिक कमाई नहीं करेगी तो वो अवतार 4 और अवतार 5 बनाने का प्लान छोड़ देंगे।
जेम्स कैमरून ने कह दी बड़ी बात
हाल ही में जेम्स कैमरून ने एक पॉडकास्ट में बताया कि अगर फिल्म मोटी कमाई नहीं करेगी तो वो अवतार 4 और अवतार 5 से अपना हाथ खींच लेंगे। उन्होंने कहा, 'सीक्वल को लोग पहले से कम आंकते हैं, ऊपर से स्ट्रीमिंग और कोविड की मार थिएटर में 2019 के मुकाबले सिर्फ 25% दर्शक आ रहे हैं। फिल्म में बहुत पैसा लगा है, इसलिए मूवी को बहुत ज्यादा कमाई करनी होगी। अगर फिल्म नहीं चली तो कैमरन फ्रैंचाइजी छोड़ देंगे और जो एक स्टोरी थ्रेड खुला रह जाएगा, उसके लिए बस एक किताब लिख देंगे। किसी और डायरेक्टर को अवतार नहीं सौंपेंगे। जेम्स कैमरून की ये बातें सुन लोगों को तगड़ा झटका लगा है। अब सभी लोग ये दुआ कर रहे हैं कि अवतार अवतार: फायर एंड ऐश मोटी कमाई करें।
इस दिन शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग
बताते चलें कि 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश की एडवांस बुकिंग को लेकर अपडेट सामने आया है। भारत में 5 दिसंबर से एडवांस बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रही है। फिल्म भारत में कुल 6 भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म का निर्देशन और लेखन जेम्स कैमरून ने रिक जाफा और अमांडा सिल्वर के साथ मिलकर किया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि अवतार: फायर एंड ऐश भारत में कैसा परफॉर्म करती है। इस बारे में आपका क्या कहना है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
