मालती मैरी ने मां प्रियंका चोपड़ा के लिए पहली बार बोर्ड पर लिखी ये बात, पापा निक संग की जमकर मस्ती

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 8, 2025, 09:26 PM IST

Priyanka Chopra Share New Post: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की प्यारी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) की क्यूटनेस ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर मालती की कुछ प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

Priyanka Chopra Share New Post: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक नई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कभी वो अपने परिवार के साथ नजर आती है, तो कभी अपने नए लुक्स से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) की कुछ ऐसी फोटोज शेयर की है जिन्हें देखने के बाद आप भी देखते रह जाएंगे।

Priyanka Chopra Share New Post

Image Source: Priyanka Chopra Instagram

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती की क्यूट फोटोज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी की कुछ क्यूट सी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मालती मैरी अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों को साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने मालती मैरी की क्यूट वीडियो भी शेयर की हैं। इस वीडियो में मालती मैरी अपने पापा निक जोनस (Nick Jonas) के कॉन्सर्ट में मस्ती करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों और वीडियो के साथ-साथ एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा है वो भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

End of Feed