Nick Jonas Share Cute Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस (Nick Jonas) ने एक पोस्ट किया है जो लोगों का दिल जीत रही है। निक जोनस की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं निक जोनस के इस वीडियो में क्या खास है।
मालती मैरी की क्यूटनेस ने बनाया दीवाना
निक जोनस एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इस बार कोई गाना या फिल्म नहीं निक जोनस अपनी एक वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। निक जोनस ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस की बेटी मालती मैरी (Malti Marie) अपने पापा की परफॉर्मेंस देखती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में निक जोनस अपने पापा की फोटो भी क्लिक करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को निक जोनस ने एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है। इस क्यूट वीडियो को देखने के बाद लोग देखते रह गए।
लोगों ने दिल खोलकर किए कमेंट्स
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी का ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'टू क्यूट'। तो वहीं दूसरे यूजर ने निक जोनस को बेस्ट पापा बताया। कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद इमोशनल भी नजर आए। निक जोनस और मालती मैरी के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
