Jackie Chan on Stunt Scene: दुनियाभर में अपनी एक्शन सीन्स की वजह से जाने-माने वाले एक्टर जैकी चैन (Jackie Chan) काफी चर्चा में बने रहते हैं। जैकी चैन से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। कभी जैकी चैन की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी को बयान सोशल मीडिया पर छा जाता है। अब इन सब के बीच जैकी चैन एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान जैकी चैन कई मुद्दों पर बात करते दिखाई दिए। लेकिन एक्टर ने इवेंट में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं जैकी चैन ने क्या कहा है।
जैकी चैन ने एक्शन सीन्स को लेकर कही ये बात
एक्टर जैकी चैन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। जैकी चैन अभी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान जैकी चैन हॉलीवुड को लेकर बात करते हुए नजर आए। स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल उन्होंने फिल्मों में होने वाले स्टंट को लेकर बात ही। उन्होंने कहा, 'मैं कोई सुपरमैन नहीं हूं। मुझे डर लगता है। स्टंट से पहले मैं सोचता हूं, ‘क्या इस बार मैं मर जाऊंगा?’ जैकी चैन का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
जैकी चैन फिल्ममेकर को बताया बिजनेस मैन
जैकी चैन ने कहा कि 70 की उम्र में भी वो अपने मार्शल आर्ट्स सीन खुद कर सकते हैं और हमेशा अपनी फिल्मों को बेस्ट बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, 'दर्शकों को बारिश, प्रोड्यूसर या बजट कट होने की खबर नहीं होती। वो बस एक अच्छी फिल्म चाहते हैं। मैं ये हमेशा याद रखता हूं, इसलिए हर सीन को परफेक्ट करने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है पुरानी फिल्में आज की तुलना में बेहतर थीं। आजकल बड़े स्टूडियो वाले फिल्ममेकर नहीं बिजनेस मैन हैं। इन दिनों अच्छी फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है।'
