'ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', ओम-त्रिशूल प्रिंटेड बीचवियर पहनने पर ट्रोल हुईं Kendall Jenner

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 26, 2026, 12:21 PM IST

Kendall Jenner Om Dress Controversy: केंडल जेनर की एक तस्वीर ने इंडिया में नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके बीचवियर में इस्तेमाल हुए एक धार्मिक प्रतीक पर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

Kendall Jenner Om Dress Controversy: हॉलीवुड की मशहूर मॉडल केंडल जेनर (Kendall Jenner) अक्सर अपने फैशन और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें पर भी खूब चर्चा होती है, लेकिन इस बार उनका एक फैशन स्टाइल इंडियन यूजर्स को पसंद नहीं आया। दरअसल, केंडल इन दिनों अपनी बहन काइली जेनर (Kylie Jenner) के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। इस दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। तस्वीरों में केंडल का लुक तो काफी अलग था, लेकिन उनके कपड़ों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

Kendall Jenner Om Dress Controversy

बिकिनी के ऊपर ओम-त्रिशूल वाला कपड़ा लपेटकर फंसीं केंडल जेनर, भारत में मचा बवाल (Image Source: Kylie Jenner Instagram)

ओम और त्रिशूल के प्रिंट वाले कपड़े पहनकर आईं नजर

काइली जेनर ने 24 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन केंडल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। ये तस्वीरें बहामास में उनकी यॉट ट्रिप की बताई जा रही हैं। दोनों वहां हैली बीबर (Hailey Bieber) का 30वां जन्मदिन मनाने पहुंची थीं। तस्वीरों में केंडल काले रंग की बिकिनी पहने नजर आईं। इसके ऊपर उन्होंने पीले और लाल रंग का एक कपड़ा लपेट रखा था, जिस पर ओम (ॐ) और त्रिशूल के प्रिंट बने हुए थे। तस्वीरें सामने आते ही इंडियन सोशल मीडिया यूजर्स की नजर इस कपड़े पर पड़ी। इसके बाद कई लोगों ने सवाल उठाया कि हिंदू धर्म में पूजनीय धार्मिक प्रतीकों को बीचवियर के साथ इस तरह इस्तेमाल करना कितना सही है।

'हमारा धर्म आपका फैशन ट्रेंड नहीं'

केंडल की तस्वीरों पर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ओम सिर्फ कोई डिजाइन या फैशन का हिस्सा नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा पवित्र प्रतीक है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ओम करोड़ों हिंदुओं की आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। इसे सिर्फ फैशन स्टेटमेंट की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। काइली जेनर की ड्रेस को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed