Anant Ambani-Radhika Merchant 2nd Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार्स से लेकर हॉलीवुड स्टार्स तक नजर आ रहे हैं। इस बीच अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) ने अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री-वेडिंग क्रूज़ पार्टी में परफॉर्म किया है। सिंगर ने 31 मई की रात को कान्स में एक मास्करेड बॉल में परफॉर्म किया है। सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। इससे पहले हुए प्री वेडिंग फक्शन में रिहाना ने परफॉर्म किया था, जिस वजह से अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन दुनियाभर में सुर्खियों में रहे थे।
राधिका और अनंद ने अब फ्रांस और इंटली के बीच एक क्रूज में अपने दूसरे प्री वेडिंग फंक्शन आयोजित किए हैं, जिसमें रणवीर सिंह से लेकर सलमान खान तक शामिल हुए हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
कैटी रेपी के परफॉर्मेंस ने बटोरीं सुर्खियां
हॉलीवुड सिंगर की दुनियाभर में काफी फैन फॉलोइंग हैं, इस बीच अंबानी परिवार के प्री वेडिंग फंक्शन में कैटी ने अपनी दमदाक परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोर ली हैं। कैटी की तस्वीरो और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर भी बज बना दिया है। अंबानी परिवार के प्री वेडिंग फंक्शन में एमएस धोनी, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स और परिवार के करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया प्री वेडिंग फंक्शन के कई फोटोज वायरल हो रहे हैं।
