Is Arjun Kapoor Break Up With Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। तलाक लेने के कुछ महीनों बाद ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की अर्जुन कपूर संग रिश्ते में होने की खबरें सामने आने लगी थीं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिलेशनशिप को कबूल करने में थोड़ा समय जरूर लिया। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। ताजा रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं उन्होंने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैन्स को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप बेहद स्पेशल रहा है। दोनों ने अब आपसी सहमती से अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अलग होने की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा चाहते हैं कि कोई उनको लेकर कोई टिप्पणी ना करें।
पोर्टल से जुड़े सूत्र ने आगे बताया कि दोनों का सालों पुराना रिश्ता अब खत्म हो गया है। दोनों के बीच अलग होने के बाद कोई मनमुटाव नहीं है। दोनों एक-दूसरे के सम्मान कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में अर्जुन कपूर और मलाइक अरोड़ा ने हमेशा ही अपने रिश्ते की इज्जत की है। बता दें फैन्स ने तो दोनों की शादी तक के कयास लगा लिए थे लेकिन फैन्स का यह सपना अब अधूरा ही रह जाएगा।
