Kate Winslet on Being Body Shamed: ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-ट्रेजेडी टाइटैनिक में अपनी भूमिका के बाद केट विंसलेट एक ग्लोबल स्टार बन गईं थीं। फिल्म में अपने बेहतरीन रोल के लिए एक्ट्रेस को काफी सराहना भी मिली थी। फिल्म में हॉलीवुड स्टार्स लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ उनकी जोड़ी को फैंस आज भी आइकॉनिक मानते हैं। इतनी सराहना मिलने के बावजूद भी केट ने फिल्म के बाद बॉडी शेमिंग फेस करने के बारे में बात की है। जिसका उन पर काफी असर हुआ था। वैरायटी के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, केट ने एक्ट्रेस की अपने स्किन को लेकर कम्फर्टेबल होने की तुलना 90 के दशक और 2000 के दशक से की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय यह कितना मुश्किल हुआ करता था। आइए यहा उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें- Border 2 की घोषणा पर चौड़ा हुआ भारतीयों का सीना, Sunny Deol को देख जागेगा फिर देशभक्ति का जुनून
टाइटैनिक के बाद होना पड़ा था 'बॉडीशेम'
मेट गाला 2024 में कान्फिडेंट एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए, एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं वास्तव में मुस्कुरा रही थी, क्योंकि रेड कार्पेट पर महिलाओं की हर एक छवि, हर महिला अपने शरीर को उस तरह से शेयर कर रही है जैसा वे चाहती है। यह जानते हुए कि वे ऐसा सुरक्षित रूप से कर सकती हैं, क्योंकि मीडिया उनकी आलोचना नहीं करेगी। और यह उस तरह से बिल्कुल अलग है जैसे यह 1998, 1999, 2000, 2001, 2002 में हुआ करता था।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इंटरनेट के आने के बाद चीजें अब काफी बदल गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, ‘यह बकवास सालों तक चलती रही थी लेकिन अब यह खत्म हो गई है।’.
