बॉलीवुड

Border 2 की घोषणा पर चौड़ा हुआ भारतीयों का सीना, Sunny Deol को देख जागेगा फिर देशभक्ति का जुनून

Border 2 Announcement Fans Reaction: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने औपचारिक घोषणा करते हुए यह ऐलान कर दिया है की फिल्म बॉर्डर का दूसरा भाग बनने जा रहा है। ऐसे में यह खबर सुन फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी है इस खास रिपोर्ट में जानिए की दर्शकों को ये खबर मिलते ही कैसा रिएक्शन है।

Image

Border 2 Announcement Fans Reaction

Border 2 Announcement Fans Reaction: साल 1997 की बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिट फिल्म बॉर्डर जिसने कई रिकार्ड ही नहीं तोडे लोगो के दिलों पर राज भी किया। ऐसे में कई समय से खबर आ रही थी की फिल्म के ली एक्टर सन्नी देओल इसका दूसरा भाग बनाने में जुटे हुए लेकिन अब इसकी औपचारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है। कुछ मिनटों पहले सोशल मीडिया पर सनी ने फैंस को सप्राइज़ देते हुए ऐलान कर दिया है की बॉर्डर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं और अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट कर ट्विटर पर सैलाब लाने की नौबत खड़ी कर दी है।

सनी देओल (Sunny Deol) ने इंटसग्राम पर पोस्ट कर लिखा की एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने के लिए, आ रहा है फिरसे। भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) आने वाली है। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है और फैंस खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं। इस घोषणा को सुन एक यूजर ने लिखा कि जिसकी चाह थी वो दिन आगए भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वार फिल्म बॉर्डर 2 को आज 27 साल पूरे हुए और सर ने आज बहुत बड़ा सर्प्राइज दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह देशभक्ति की नब्ज को महसूस करने का समय है क्योंकि सनी ने 'मैं वापस आऊंगा' की भावना को जीवंत कर दिया है!

इसी के साथ आज ही के दिन 13 जून को 27 साल पहले फिल्म रिलीज हुई थी बड़े परदे पर, ऐसे में आज का दिन काफी खास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सनी के साथ-साथ आयुष्मान खुर्राना भी नजर आ सकते हैं। फिल्म को फिर एक बार जे पी दत्ता ही डायरेक्ट करने जा रहे हैं जो देखने में काफी दिलचस्प होने वाला है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article